उत्तर प्रदेश की विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
प्लेयर ऑफ द मैच बने रोबिन सिंह
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से हल्द्वानी में आयोजित उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम में बरेली के रोबिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को जीएनजी मैदान में फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने आई उत्तर प्रदेश की टीम ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के रोबिन सिंह को नाबाद 19 रन और तीन विकेट लेने पर रोबिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही टीम ने अपनी जगह गोवा में होने वाली विभाग की अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए भी कर लिया गया है।