फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हज यात्रा की पहली किस्त नौ फरवरी तक हो सकेगी जमा

Fri, 02 Feb 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हज यात्रा के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 81,800 रुपये की यह किस्त नौ फरवरी तक जमा की जा सकेगी।
विज्ञापन

हज-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों में बिना (कुरा) लाॅट्री के आवेदकों को सीधा हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। इसके लिए पहली किस्त बृहस्पतिवार से जमा होने लगी है। उप्र हज कमेटी के सदस्य डॉ. एसई हुदा ने बताया कि यह किस्त किसी भी स्टेट बैंक या यूनियन बैंक की शाखा में जमा की जा सकती है। आजमीने हज अपने खाते से ऑनलाइन नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिये भी जमा कर सकते हैं। बैंक के जरिये जमा की गई किस्त की पे इन स्लिप हज कमेटी ऑफ इंडिया के साइट पर कवर नंबर के साथ भेजनी होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें