फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एमबीए की एससी-एसटी सीटों के लिए कल होगी पांचवीं काउंसलिंग

Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यावसायिक प्रशासन विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में सत्र 2026-27 के लिए एमबीए मार्केटिंग और एमबीए एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रमों की पांचवीं काउंसलिंग का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा। यह काउंसलिंग केवल एससी और एसटी वर्ग की रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है और पिछली काउंसलिंग में प्रवेश नहीं लिया है, वे इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को 14 अगस्त की सुबह 9:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित व्यावसायिक प्रशासन विभाग में रिपोर्ट करना होगा।

काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी एक सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों में समर्थ पोर्टल पंजीकरण फॉर्म, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, स्नातक की मार्कशीट व डिग्री आदि जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश की पुष्टि मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही की जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के पक्ष में 50,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट साथ लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आरक्षण नियमों के तहत संपन्न होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें