फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खंभे के झूलते तारों की चपेट में आकर युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को दिन में घर के सामने पंडाल सजा रहे 25 वर्षीय युवक की झूलते विद्युत तारों से हाथ छू गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने बिजली निगम पर झूलते हुए तारों को ठीक नहीं कराने पर लापरवाही बतरने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार देवचरा निवासी अंशुल सोनी उर्फ महाकाल दीवाना घर के सामने खाली पड़ी जगह में हर वर्ष की तरह मोहल्ले के लोगों के सहयोग से गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम करते हैं। बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे पंडाल के खंभे लगते समय बराबर में झूल रहे विद्युत केबलों से उनका हाथ छू गया। करंट लगने से अंशुल बेहोश हो नीचे गिर पड़े। ग्रामीण तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंशुल की मौत से परिवार में परिजन रोने-बिलखने लगे।
बड़े भाई आकाश सोनी ने बताया कि अंशुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला में सोने-चांदी की दुकान चलाता था। उसके परिवार में छह माह के पुत्र, पत्नी पत्नी नंदिनी है। अंशुल की मौत से मां लता बेटे के शव को देख अपनी शुद-बुद्ध खो बैठी है।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद झूलते तारों को ठीक नहीं कराया
इस दौरान ग्रामीणों ने झूलते विद्युत तारों को ठीक नहीं करने के लिए विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री डॉ. टीआर गोले ने बताया कि विद्युत विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया। इससे यह घटना घटित हुई। अगर ठीक कर दिए होते तो आज यह घटना नहीं होती। इधर, जेई विद्युत उपखंड भमोरा जागेश कुमार ने बताया कि युवक अपना कार्य कर रहा था। उसने शटडाउन नहीं लिया था। झूलते हुए तारों के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें