फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेताओं से सहयोग नहीं मिलने पर नहीं लगाया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। भाजपा प्रतिनिधियों से मदद नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने सात दिन चलने वाला मेला तीसरे दिन ही बंद कर दिया। थाना क्षेत्र के चकरपुर उर्फ लमकन गांव में कई वर्षों से सात दिवसीय ध्वजा मेला का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी मेले की इजाजत लेकर तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को मेला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने किया।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन से ही आयोजन में लगातार अड़चने आने शुरू हो गए। तीसरे दिन परेशान आयोजक भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं एवं प्रतिनिधियों से मेला आयोजित करवाने के लिए मदद मांगने पहुंचे। मेला आयोजन में मदद न मिलने से नाराज मेला अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य एवं बूथ अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, देशपाल मौर्य के अलावा राम प्रसाद, महेंद्र, भूपराम, नरेश आदि ने गांव में एक राय होकर तीसरे दिन शुक्रवार को मेला का आयोजन निरस्त कर दिया।
मेले में लगा टेंट आदि भी हटने से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह भाजपा से इस्तीफा दे देंगे। किसी को भी भाजपा से जुड़ने के लिए नहीं कहेंगे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस को मेला आयोजन में कोई आपत्ति नहीं है। अगर इजाजत है तो वह मेले का आयोजन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के शाही मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह का कहना है कि मेला निरस्त होने की उन्हें जानकारी नहीं है , आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें