दातागंज मार्ग स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रॉनिक बूम खराब होने पर बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक जाम लगा। कर्मचारियों के मुताबिक, सुबह से ही बूम में गड़बड़ी के कारण फाटक खुलने और बंद होने में दिक्कत हो रही थी। 1:30 बजे बूम खराब हो गया। रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की। इस कारण यातायात ठप हो गया। जल्दबाजी में निकलने की होड़ में परेशानी बढ़ गई। राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से दातागंज मार्ग की ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। बरेली से आई टीम ने बूम ठीक किया। शाम 7:00 बजे क्रॉसिंग खुली, तब धीरे-धीरे वाहन निकले। बिलपुर स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग का बूम खराब होने से जाम लग गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया गया।