फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीआईसी ऑडिटोरियम में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआईसी ऑडिटोरियम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों के साथ-साथ न्यू इंडिया2047 और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की जनहितैषी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी में ''वोकल फॉर लोकल'', स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, विश्वकर्मा सम्मान योजना और बढ़ती हुई एयर कनेक्टिविटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार से समझाया गया है। प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें