फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छह वार्डों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

जल्द ही इन वार्डों में 24 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी

बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के छह वार्डों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत इन सभी वार्डों की 1270 एकड़ जमीन पर विकास कार्य होने हैं। इस एरिया की सड़कें बेहतर होंगी। साथ ही ओपन जिम, हाईमास्ट लाइटें, सोलर ट्री, स्मार्ट क्लास, हस्तशिल्प केंद्र, स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं होंगी। नगर निगम के गांधी उद्यान, सिकलापुर, फालतूनगंज, नौमहला, रामपुर बाग और आजमनगर वार्ड को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया था। अब यहां 24 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। जीएम संजय चौहान ने बताया कि एबीडी के इन छह वार्ड में जल्द ही करीब दो करोड़ रुपये कीमत की हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। तीन सोलर ट्री भी लगाए जाएंगे। बाकी सभी वार्ड में ओपेन जिम का भी काम हो रहा है।

ये रहेंगी सुविधाएं

ओपन जिम, स्मार्ट सड़क, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, स्मार्ट क्लास, हस्तशिल्प केंद्र, सोलर ट्री, इंडोर स्टेडियम ,कंट्रोल रूम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, ई-कियोस्क, शी-लाउंज, तालाबों का सौंदर्यीकरण, सीसीटीवी कैमरे, म्यूजिकल फाउंटेन, रूफ टॉप सोलर पैनल, छह चौराहों का सौंदर्यीयकरण, सोलर वाटर एटीएम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें