बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयाें के एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीकॉम (वित्त़़, वित्त सेवा), बीएससी कृषि, एमएससी कृषि पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका मिला है। हालांकि, इसके लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
सम सेमेस्टर के मुख्य, भूतपूर्व व बैक परीक्षा के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले पांच मई थी। वेबसाइट बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। ये लोग दोबारा से वेबसाइट खोलने की मांग कर रहे थे।
इसको देखते हुए 12 मई को विंडो फिर से खोल दी गई। अब विद्यार्थी 14 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेज से परीक्षा आवेदन को ऑनलाइन स्वीकृत करने की तिथि 15 मई रखी गई है।
-
परास्नातक के फॉर्म 14 मई से भरें
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परास्नातक कोर्स एमए, एमएससी, एमकॉम के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म 14 मई से विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे। द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के फॉर्म समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा और चतुर्थ सेमेस्टर की संस्थागत, बैक परीक्षा के फॉर्म भी समर्थ पोर्टल से ही भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 मई है। 22 मई तक आवेदन पत्र महाविद्यालय से ऑनलाइन स्वीकृत कराना होगा।