फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 जून को 25 केंद्रों पर होगी जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा

Thu, 11 Jun 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता पद के लिए 25 केंद्रों पर 14 जून को परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है। लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 25 केंद्र व्यवस्थापक, इतने ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। तीन सेक्टर और तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे की पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देशों में यह भी जिक्र किया गया है कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने अथवा कर्फ्यू की स्थिति में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। इस बारे में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें