फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः कॉलोनियों में अपरिचितों का प्रवेश बंद, लोगों ने डाले ताले

विज्ञापन
ग्रेटर ग्रीनपार्क का बंद गेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दैनिक जरूरत के सामान के लिए कुछ सब्जी और फल विक्रेताओं को कॉलोनी वालों ने जारी किए पास

बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पीएम ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इसी तर्ज पर शहर की तमाम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपनी कॉलोनियों में तालाबंदी कर दी है। केवल कॉलोनी के निवासियों को ही आवागमन की अनुमति है। इसके अलावा पास के बगैर कॉलोनी तक पहुंच रहे सब्जी एवं फल विक्रेताओं को भी गेट के बाहर से ही लौटाया जा रहा है। इसके पीछे मकसद है कि कहीं से भी संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास स्थित ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क, पवन विहार, सनसिटी विस्तार, सिल्वर स्टेट, महानगर, एयरफोर्स रोड स्थित नॉर्थ सिटी, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन, रामवाटिका, मॉडल टाउन, रामपुर बाग समेत शहर की अन्य कॉलोनियों में महज एक गेट ही खोला गया है। इन गेट पर भी गार्ड की तैनाती है, जो आने जाने वालों को परिचय लेने के बाद ही इंट्री दे रहा है। कॉलोनी में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, चंड़ीगढ़, मुंबई या अन्य जगहों से आने वालों को पहले जिला अस्पताल जाकर जांच कराने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। इस दौरान कॉलोनी में खुले जनरल स्टोर से ही जरूरत के सामान खरीदे जा रहे हैं। कॉलोनी में सब्जी, दूध, फल व अन्य जरूरी सामान बेचने वाले भरोसेमंद लोगों को ही इंट्री दी जा रही है। वहीं खानपान का सामान होम डिलीवरी से भी मंगाया जा रहा है।

- लॉक डाउन लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए हुआ है। ऐसे में अगर थोड़ी दिक्कत होती है तो कोई बात नहीं। कॉलोनी में सब्जी और फल विक्रेताओं के पास बनाए हैं। जरुरत पड़ने पर होम डिलीवरी से सामान मंगाया जा रहा है। - अशोक पूठिया, ग्रीनपार्क
- कॉलोनी में निर्धारित समय के लिए प्रोविजन स्टोर खुल रहे हैं। इसलिए जरूरत के सभी सामान मुहैया हो रहे हैं। सब्जी और फल की दिक्कत होने पर घर का एक सदस्य बाहर जाकर कुछ दिन के लिए जरूरी सामान ले आता है। - आदर्श शर्मा, सनसिटी विस्तार

विज्ञापन

- सामान मिलने में कोई दिक्कत नहीं, मगर इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन सिखाया जा रहा है। वे सीनियर सिटीजन जो घरों में अकेले हैं उन्हें ज्यादा समस्या हो रही है। एसोसिएशन उनकी भी मदद कर रही है। - पंकज सिन्हा, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन
- फल और सब्जी विक्रेताओं का कॉलोनी में प्रवेश बंद है। अचानक जरूरत पड़ने पर पास ही सब्जी और फल की दुकान पर जाना पड़ता है। दैनिक जरूरत पूरी हो रही हैं, लेकिन सीमाएं सील होने से व्यापार खासा प्रभावित हो रहा है। - सीपी गुप्ता, महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें