फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्मचारियों ने ही उड़ाए थे अस्पताल से दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अस्पताल कर्मचारियों ने मिलीभगत कर अस्पताल की दराज से दस लाख रुपये उड़ाए थे। इज्जतनगर पुलिस ने छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उनके पास से 42 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। सभी को जेल भेजा गया है। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अस्पताल के प्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया कि 23 मार्च को रात दो बजे अज्ञात लोग अस्पताल की दराज से दस लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अस्पताल में कार्यरत वरुण, शुभम, सुमित, विवेक को गिरफ्तार किया। चोरी का मास्टरमाइंड वरुण निकला।
विज्ञापन

वरुण ने पुलिस को बताया कि उसने दोस्त शुभम, सुमित, विवेक पटेल, सौरभ और चंदन के साथ मिलकर शौक पूरे करने के लिए चोरी की योजना बनाई। शुभम, सुमित और चंदन ने अस्पताल के गार्ड को बातों में लगा लिया। विवेक पटेल और सौरभ ने अस्पताल में घुसकर दराज से दस लाख रुपये उड़ा लिए। सभी ने मिलकर रकम आपस में बांट ली। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें