फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी नलकूप की लाइन सही करने गए बिजली कर्मी को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। निजी नलकूप की लाइन सही करने गए दो लाइनमैन को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। इसमें पिटाई से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लाइनमैन ने पुलिस को दो नामजद व अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ नवाबपुरा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। इस घटना से अन्य बिजलीकर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

थाना सिरौली के बिजली उपकेंद्र बरसेर में लाइनमैन के पद पर कार्यरत प्रमोद ने बताया कि मंगलवार को ताखा उर्फ सुकटिया के वीरेंद्र ने पौने 11 बजे निजी नलकूप के तार सही करने को फोन किया, तब लाइनमैन प्रमोद कुमार और सोरन सिंह सुकटिया पहुंचे। मौके पर वीरेंद्र का बेटा सुभाष यादव उन्हें तार जुड़वाने के बहाने अरिल नदी की कटरी के पास ले गया। वहां पर सुभाष यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ दोनों को बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। इससे प्रमोद कुमार के हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। प्रमोद कुमार के शोर करने पर सुभाष यादव व अन्य पांच अज्ञात धमकी देते हुए भाग गए। इसकी सूचना प्रमोद कुमार ने नवाबपुरा चौकी पर दी। इधर, घायल लाइनमैन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पिटाई करना गलत, कार्रवाई की जाएगी : उपखंड अधिकारी
उपखंड अधिकारी विशाल वर्मा ने बताया कि लाइनमैनों को बुलाकर पिटाई करना अपराध है। अगर स्टाफ की गलती है, तो शिकायत करें। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इधर, इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने कहा कि पीड़ित जब थाने पहुंचेंगे तो उनका मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें