फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस की चपेट में बुजुर्गों ( 60 साल से ऊपर) के आने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर होती है । इसी को ध्यान में रखते हुए उनको जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं । चिकित्सक भी बराबर इस बारे में बता रहे हैं और परिवार के सदस्य भी अपने बड़े-बुजुर्गों को इसका हवाला देकर बाहर निकलने से रोक रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पम्पलेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है । पोस्टर में स्पष्ट उल्लेख है कि वृद्ध लोग नोवल कोरोना का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही सही मायने में असली बचाव है । पोस्टर में साफ़ शब्दों में कहा गया है कि- यदि आपकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है तो दो बातों का रखें खास ख्याल- पहला- घर से न निकलें बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों या आयोजनों पर जाने से कोरोना का वायरस अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें । बहुत जरूरी हो तभी अस्पताल जाएँ नहीं तो फोन पर ही चिकित्सक के संपर्क में रहें और दूसरा- डाक्टर के संपर्क में रहें । उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय या फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी है तो नियमित उपचार जारी रखें । इन परिस्थितियों में भी चिकित्सक की सलाह पर ही अस्पताल जाएं। संक्रमण से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल : खांसते या छींकते समय हाथों के बजाय कोहनी या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालें। -हाथों को बार-बार साबुन व साफ़ पानी से धोएं। -बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें