बरेली। सोने-चांदी के भाव में तेजी का असर स्थानीय बाजार पर भी दिख रहा है। सुबह सराफा एसोसिएशन की ओर से आए 1,90,000 प्रति किलो चांदी का भाव जारी किया गया, लेकिन शाम को यह 1,93,500 पहुंच गया। सोने का भाव भी 1,31,000 से बढ़कर 1,31,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। शुक्रवार को बाजार में पहुंचे ग्राहकों ने आशंका जताई कि कहीं भाव और न बढ़ जाएं। इस वजह से उन्होंने आज के दाम पर ही बुकिंग करा ली।
दुकानदाराें के अनुसार, इस समय सहालग नहीं है, लेकिन लोग निवेश के नजरिये से सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली पर बरेली में 2500 किलो चांदी व 100 किलो सोने की खपत हुई थी। यहां बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर से भी लोग खरीदारी करने आते है।
सराफा एसोसिएशन के मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, घरेलू बाजार में चांदी का भाव कम रहा। वित्तीय सलाहकार सीए विनय कृष्ण ने बताया कि चांदी के भाव बढ़ने की संभावना पहले से ही थी। अभी चांदी की कीमत और बढ़ सकती है।