नवाबगंज फोटो 4 मिडे मील में पहुंची कीडे युक्त तहरी
नवाबगंज। कस्बे के बहोरनगला स्थित विद्यालयों में बच्चों को कीड़ेयक्त मिड-डे-मिल बांटा गया। इसे बच्चों ने फेंककर अपने अभिभावकों को जानकारी दी है। इससे गुस्साए अभिभावक गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
बीते दो माह से महानगर के एक एनजीओ की ओर से कस्बे के बहोरनगला में स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक स्कूल में दोपहर का भोजन (मिड डे मील) उपलब्ध कराया जा रहा है। कई बार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने खराब भोजन लाए जाने की शिकायत ठेकेदार से की थी, लेकिन भोजन में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को भी एनजीओ की ओर से खराब तहरी खाने में दी गई। इसे अधिकांश छात्रों ने फेंक दिया।
इस जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। छात्राओं ने मामले की जानकारी अपने अभिभावकों को दे दी। सभासद दर्वेश्वर सिंह और गोविंद ने मोहल्ले के लोगों को लेकर एसडीएम मल्लिका नैन के कार्यालय पहुंचकर इस मुद्दे को उठाया। एसडीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मोहल्ले के नन्हे लाल मौर्य, मुनीश दिवाकर आदि मौजूद रहे। संवाद