फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औषधि निरीक्षक ने क्रीम समेत पांच दवाओं का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के प्रेमनगर स्थित विजय मेडिकल एजेंसी पर शनिवार को औषधि प्रशासन की टीम जांच करने पहुंची। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने क्रीम समेत पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट कमिश्नर व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ल्यूक्रॉस फार्मा की शिकायत पर कार्रवाई की थी। उनका आरोप है कि विजय मेडिकल एजेंसी उनके उत्पाद का नकल बनाकर बाजार में बेच रही है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक दोपहर दो बजे एजेंसी पर पहुंचे। फेसफाइन क्रीम, फेसफाइन सोप, फंगी राइस, जीरोडाल एसपी टैबलेट व आरोप लगाने वाली कंपनी ल्यूक्रॉस फार्मा की एक क्रीम के नमूने लिए। जांच में पता चला कि लाइसेंस सात मार्च 2031 तक वैध है। संचालक जतिन अहूजा ने प्रोडक्ट व ट्रेड मार्क का परमिशन और क्रय-विक्रय के अभिलेख दिखाए। जांच में यह पता चला कि दवा को वह खुद की फैक्ट्री में नहीं बनाता, बल्कि उत्तराखंड के काशीपुर में ड्रग सेल फार्मास्युटिकल से बनवाता है।
शुक्रवार को जांच के दौरान टीम ने फेसफाइन क्रीम के 76 ट्यूब सील किए थे, जबकि एक ट्यूब नमूने के रूप में साथ ले गए। इसी तरह फेसफाइन सोप के 90 पीस सील कर दिया और एक साथ ले गए। ल्यूक्रॉस फार्मा का आरोप है कि विजय मेडिकल एजेंसी के संचालक जतिन अहूजा फाइनफेस क्रीम के नाम, पैकेजिंग और ट्रेडमार्क से मिलती-जुलती फेसफाइन क्रीम बनाकर बाजार में बेच रहा था। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पांच दवाओं का नमूना लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें