फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूख चुकी महाभारतकालीन झील का होगा जीर्णोद्धार, बढ़ेगा पर्यटन

विज्ञापन
सिरौली। लीलौर झील का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अ​धिकारी-संवाद
विज्ञापन
सिरौली। लीलौर स्थित सूख चुकी महाभारतकालीन झील का जीर्णोद्धार होगा। पंपिंग सेट स्थापित कर इसको पानी से भरा जाएगा। इसके लिए डीएम ने यहां दौरा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह रविवार को लीलौर में स्थित महाभारतकालीन झील का निरीक्षण किया। झील में हर समय भरपूर पानी के लिए ग्रामीणों से पानी के पुराने स्रोतों के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि इस झील की वजह से यहां पर्यटन की भी काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने सात किमी सड़क मार्ग से झील का चौतरफा निरीक्षण किया। यहां मौजूद ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि झील में पानी रामपुर क्षेत्र से आता था, लेकिन अब गांव-गांव सड़कों का निर्माण होने से अतिक्रमण के कारण पानी आना बंंद हो गया। उन्होंने इस झील में बरसात के अलावा हर समय भरपूर पानी रहने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पंपिंग सेट लगाकर पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा। इसके अलावा यहां से चार किमी की दूरी पर विलुप्त हो चुकी नदी एरिल व पीली के बारे में जानकारी की और कहा कि झील के कायाकल्प के बाद इन नदियों का कायाकल्प किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कोटेदार के घपले की शिकायत की
डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एक ग्रामीण ने बताया कि कोटेदार 15 किलो की जगह दो किलो कम कर राशन देता है। इस बीच ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं बनने, छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया। इसके निदान के लिए डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नहने राम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


वादे हुए तमाम, आज तक नहीं हुए पूरे
इससे पहले जनप्रतिनिधियों को इस झील के विकास को लेकर तमाम वादे किए, लेकिन आज तक इसका कायाकल्प नहीं हो सका। आसपास में विलुप्त हो चुकी नदियों के कायाकल्प का भी कार्य ढाक के तीन पात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें