फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज डॉक्टर छुट्टी पर... दहलीज पर कराहती रहीं गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को बृहस्पतिवार को मायूसी हाथ लगी। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद रहा। इस वजह से जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना 300 से 400 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इनमें से लगभग 90 फीसदी मरीजों को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह देते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही महिलाएं अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जमा होने लगीं। कई महिलाएं पेट दर्द और अन्य परेशानियों के साथ जांच की उम्मीद में अस्पताल आईं थीं।
उन्हें उम्मीद थी कि जांच के बाद डॉक्टर आगे का उपचार तय करेंगे, लेकिन कक्ष के बाहर चस्पा नोटिस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नोटिस में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई थी। महिलाओं और उनके तीमारदारों को वैकल्पिक व्यवस्था या जांच शुरू होने का समय नहीं बताया गया। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार

रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने की स्थिति में वैकल्पिक अल्ट्रासाउंड व्यवस्था न होना एक बड़ा सवाल है। अस्पताल प्रबंधन ने कई बार शासन स्तर तक इस संबंध में पत्राचार किया है। गर्भवती महिलाओं की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का एक डॉक्टर की अनुपस्थिति में पूरी तरह बंद हो जाना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है।


केस एक

किराया खर्च करके आए, नहीं हुई जांच
कांधरपुर से जिला महिला अस्पताल पहुंचीं नन्ही देवी ने बताया कि उनकी बहू नीलम गर्भवती है। 50 रुपये किराया खर्च कर यहां पहुंचीं। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया तो तत्काल अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। उन्हें अब दोबारा अस्पताल आने या निजी केंद्र पर जांच कराने के लिए जाना पड़ेगा।


केस दो

कार्यालय से लिया अवकाश, लेकिन मिली मायूसी
मीरा की पैठ निवासी आबिद जिला महिला अस्पताल पत्नी साबिया नाज को लेकर पहुंचे। बताया कि पत्नी आठ माह की गर्भवती हैं। डॉक्टर ने तत्काल जांच कराने की सलाह दी, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंचे तो यहां नोटिस चस्पा है कि डॉक्टर नहीं है। आज जांच कराने के लिए कार्यालय से अवकाश लिया था।


रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के चलते अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। पूर्व में ही शासन से अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर पत्राचार किया गया है। सीएमओ को भी अवगत कराया गया है। - डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें