फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचकर डीएम और एडीएम ने कटान का लिया जायजा

Tue, 08 Sep 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। रामगंगा से तेजी से हो रही कटान से कपूरपुर गांव स्थित मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को मंदिर का एक खंभा और कुछ हिस्सा नदी में समा गया। सोमवार को डीएम और एडीएम (प्रशासन) ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बरसात में जलस्तर बढ़ने पर सैकड़ों बीघा खेत रामगंगा में समा चुके हैं। प्रशासन, कपूरपुर में नदी किनारे स्थित मंदिर को बचाने की कवायद कर रहा है। बचाव कार्य के बावजूद मंदिर का एक खंभा और कुछ हिस्सा शनिवार रात नदी में समा गया। शेष हिस्सा भी नदी में डूबने की आशंका बनी हुई है। इसके मद्देनजर डीएम अविनाश सिंह और एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कपूरपुर पर पहुंचे। उन्होंने खेतों में पैदल घूमकर कटान की भयावहता देखी।
डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों, एसडीएम मीरगंज और ग्राम प्रशासक हरीश लोधी से बचाव प्रयासों की जानकारी ली। बाद में रामगंगा की पूजा-अर्चना कर मंदिर की सुरक्षा की कामना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश से रामगंगा का जलस्तर बढ़ा है। तेज बहाव से मंदिर को नुकसान हुआ है। प्रशासन मंदिर को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। बचाव कार्य तेज किया जाएगा। मां रामगंगा की पूजा-अर्चना कर मंदिर की सुरक्षा की प्रार्थना भी की है। सामूहिक प्रयासों से मंदिर को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

कटान से जमीन और पुल पर खतरा
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रामगंगा के कटान में ग्रामीणों की काफी जमीन नदी में समा चुकी है। जलस्तर कम होने पर खोदाई और तकनीकी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना बनेगी ताकि बहाव नियंत्रित हो। लगातार बढ़ रहे कटान से आगे बने पुल की सड़क पर भी खतरा है। कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाकर पुल और सड़क को सुरक्षित रखने की रणनीति तैयार की जाएगी।

मंदिर तक सड़क निर्माण का दिया आश्वासन
जिलाधिकारी ने कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय से मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित जेई को सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रशासक हरीश लोधी ने बताया कि बारिश से रास्ते में कीचड़ हो गया है। इससे विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं समेत अन्य ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क बनने से आवागमन में सुविधा होगी।
जलभराव में डूबी धान की फसल
भुता। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से किसानों को धान की फसल खराब होने की चिंता सता रही है। डाबोरा गंगापुर, ककरा कला, पटना, सिमरा बहोर नगला, ब्राहिमपुर, शाहबाजपुर, मुरारपुर सहित कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। फसल डूब गई। गांवों को जोड़ने वाले चकरोड और संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि बारिश से फसलों में पानी भरने से जो नुकसान होगा, आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गए सपा नेता

मीरगंज। सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामबहादुर लोधी, महासचिव शिवम सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष तुलाराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें