फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला जिला

विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नाली के विवाद में बिथरी में ग्रामीण को गोली से उड़ाया
विज्ञापन

आंवला में घर से बुलाकर किसान की गोली मारकर हत्या

बरेली। लॉकडाउन की शुरूआत में गिरा अपराध का ग्राफ अब तेजी से ऊपर उठता जा रहा है। जिले में लगातार दिनदहाड़े हत्या की वारदात हो रही हैं। रविवार को बिथरी थाना क्षेत्र में सुबह के वक्त नाली के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही आंवला क्षेत्र में घर से बुलाकर किसान का कत्ल कर दिया गया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराई है। बिथरी की घटना में दरोगा पर भी परिवार ने आरोप लगाए हैं।
बिथरी के बिहारीपुर गांव निवासी साधु गिरि का नाली का विवाद अपने चचेरे भाई सुरेंद्र गिरि से साल भर से चल रहा था। 19 अप्रैल को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। साधु के साले रुद्रपुर कोतवाली के फौजी मदकोटा गांव निवासी 45 वर्षीय वीरपाल साधु के बेटे दिनेश के साथ रविवार सुबह छह बजे बीड़ी का बंडल लेने गांव की दुकान पर गए थे। तभी आरोपियों ने वीरपाल को घेरकर सिर में गोली मार दी। इससे वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश की ओर से सुरेंद्र, उसके भतीजे मोनू और सुनील के साथ ही कोटेदार प्रेमपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सुरेंद्र, मोनू और प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आंवला के आसपुर गांव में दोपहर दो बजे 30 वर्षीय जसवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सिर पर फरसे से भी वार किया गया। घटना में उनका साथी राजकुमार ठाकुर भी घायल हो गया। जसवीर के भाई नीरज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी गांव तुमड़िया के नंदन और महेंद्र उसके भाई जसवीर को घर से यह कहकर बुला ले गए थे कि उनका कोई मिलने वाला आया है। गांव से तीन किलोमीटर दूर खेत में उन्हें राजपुर खुर्द निवासी विजय उर्फ लल्ला वाल्मीकि, नन्हे वाल्मीकि और छोटे ने घेर लिया और फायरिंग के साथ ही धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें जसवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी राजकुमार घायल हो गया। सीओ आंवला रामप्रकाश ने मौका मुआयना किया।

मुखबिरी के शक में की गई जसवीर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, विजय, नन्हे आदि तमंचा बनाने और बेचने का काम करते थे। कई बार पुलिस उन्हें पकड़ चुकी है। इनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। नंदन और महेंद्र भी अपराधी हैं। इन लोगों को शक था कि पुुलिस को उनके बारे में सूचनाएं जसवीर ही देता है, इसलिए इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें