फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डाटा अपलोड करने में पिछड़ रहा जिला, अब तक सिर्फ 22 फीसदी हुआ काम

Tue, 24 Jun 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फेशियल रिकाॅग्निशन सिस्टम (एफआरएस) लागू करने के लिए पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का डाटा अपलोड करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछड़ रही हैं। इसको लेकर वह सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) से मिलीं और अपनी परेशानी साझा की।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि चेहरा मिलान के बाद ही लाभार्थियों को पोषाहार दिया जाए। पोषण ट्रैकर एप पर फोटो सहित लाभर्थियों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। इसके लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन जिले मेें अभी तक 22 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि एप पर डाटा अपलोड करने में काफी दिक्कत आ रही है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। नई व्यवस्था के तहत जिन लाभार्थियों के चेहरे का मिलान नहीं होगा, उनको पोषाहार नहीं दिया जाएगा। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उम्मीद है कि अब डाटा फीडिंग का प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें