फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंगूठी को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा

Fri, 01 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के किला क्षेत्र में एक दंपती के बीच अंगूठी पहनने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट तक पहुंच गया। यह मामला अब पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के युवक और बदायूं की बीटेक पास युवती की शादी चार माह पहले हुई थी। युवक का अपना कारोबार है। उसने बताया कि वह पत्नी को थाईलैंड भी घुमा चुका है, लेकिन उसकी फरमाइशें खत्म नहीं होतीं। विवाद तब शुरू हुआ जब पत्नी ने पति के हाथ में अंगूठी देखकर उसे रोज पहनने के लिए कहा। पति ने जवाब दिया कि काम के चलते वह रोज अंगूठी नहीं पहन सकता। इस पर दोनों में मारपीट हो गई।
मारपीट के बाद महिला ने अपने मायके वालों को बुलाया। दोनों के बीच समझौता भी हुआ, लेकिन महिला किला थाने चली गई। इसके बाद वह अपने मायके जाकर रहने लगी। अब दोनों पक्ष ने पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में अर्जी लगाई है। परामर्श केंद्र की प्रभारी छवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष छोटी-छोटी बातों पर अड़े हैं, इसलिए उन्हें अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें