फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Mon, 01 Feb 2016 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नारायण एकेडमी ऑफ सिविल एविएशन (नाका) की ओर से रविवार को मॉडलों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। मॉडल्स ने जो परिधान पहन रखे थे उसे छात्रों ने डिजाइन किया था। इस मौके पर मिस इंडिया वर्ल्ड 2012 वान्या मिश्रा ने भी रैंप पर कैटवाक किया।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड स्थित नाका कैंपस में कार्यक्र म का शुभारंभ मेयर डॉ. आईएस तोमर ने किया। उन्हें नाका की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले डांस ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। फैशन वीक के कोरियोग्राफर केतन भाटिया ने सभी मॉडलों की कैटवाक को कोरियोग्राफ किया था। मॉडलों ने अनुदेशक मिली मिश्रा के नेतृत्व में डिजाइन किए गए परिधानों को पेश किया। इसमें लीव्स बंच, फ्लावर पैरट, फिश और पीकॉक ड्रेस, फ्लावर ड्रेस का प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर विधायक डॉ. अरुण कुमार, अताउर्रहमान, एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी का नाका के चेयरमैन शशिभूषण और दीपा भूषण ने स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें