सरकार अच्छे प्रयास कर रही है लेकिन नीचे के अफसर आदेश न आने की बात कहकर टरका देते हैं। आयुष्मान कार्ड और हर महीने पांच सौ रुपये की मदद देने की घोषणा के मामले में भी यही हुआ। पिछली बार मैंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को इस संबंध में तलाक पीड़िताओं की सूची दी तो अब वे हमसे पूछती हैं कि योजना का क्या हुआ। - निदा खान, आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी
विज्ञापन
सरकार यह बहुत ही सराहनीय निर्णय है। तलाक पीड़िताओं को दुकान मिलेगी तो वे कोई कारोबार शुरू करके अपने बच्चों का पालन पोषण ठीक से कर सकेंगी। पिछले साल लखनऊ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हमने मुख्यमंत्री से तीन तलाक पीड़िताओं को छत मुहैया कराने की मांग की थी। उसके लिए सूची भी दे दी गई थी। - फरहत नकवी, मेरा हक फाउंडेशनहिंदुओं में भी तलाक पीड़िताएं उनकी भी मदद करें : वीरपाल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि सरकार तीन तलाक पीड़िताओं को दुकान और मकान दे, हमें कोई एतराज नहीं है। मगर मेरा कहना यह है कि हिंदुओं में भी तलाक दी जाती है। मुख्यमंत्री हिंदूवादी नेता हैं, उन्हें भी मकान दें तो बहुत अच्छा रहेगा।मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का कहना है कि पूरे उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म जैसी तमाम घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था उजड़ रही है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह की चीजें सामने ला रही है क्योंकि प्रदेश में सात सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव में मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश सरकार इस तरह की घोषणाएं कर रही है।विज्ञापन