फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्नातक प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सीमा 25 जून तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नई शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के अंतर्गत स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाओं को संपन्न कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब सभी संबंधित महाविद्यालयों को 25 जून तक बाह्य प्रयोगात्मक और आंतरिक परीक्षाएं पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम (द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर), बीएससी गृह विज्ञान (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर) और बीबीए रिटेल-हेल्थ केयर (द्वितीय सेमेस्टर) की प्रायोगिक परीक्षाएं इस समय सीमा के भीतर करानी होंगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 25 जून के बाद किसी भी स्थिति में प्रायोगिक अंकों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन महाविद्यालयों की ओर से इस निर्धारित अवधि में अंक अपलोड नहीं किए जाएंगे। उनके परीक्षाफल घोषित करने पर विचार नहीं किया जाएगा। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित महाविद्यालय का होगा। यह निर्णय उन महाविद्यालयों को अतिरिक्त समय प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है जो अभी तक अपनी प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी नहीं कर पाए हैं। सभी महाविद्यालयों से अनुरोध है कि वह इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें