फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से मेडिकल कॉलेज में पड़ी है लाश.. अपनों को कोरोना का डर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली। रिश्तों-नातों में पहले ही कोई खास लगाव नहीं बचा था, रही-सही कसर कोरोना ने पूरी कर दी है। तीन दिन से एक निजी मेडिकल कॉलेज में पड़ी कोरोना संक्रमित की लाश यही कहानी कह रही है। संक्रमित के परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज की ओर से बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद लाश लेने नहीं आए। दबाव डाला तो साफ कह दिया कि वे शव नहीं ले जाएंगे, मेडिकल कॉलेज ही उसका कोई इंतजाम कर दे। रविवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बारादरी पुलिस को सूचना देकर मदद की मांग की।

शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक कोरोना संक्रमित को भर्ती कराया गया था जिसकी कुछ ही दिन बाद 18 सितंबर को मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मौत की सूचना दिए जाने के बाद उसका भाई पहुंचा तो लेकिन शव ले जाने को कहा तो आनाकानी करते हुए यह कहकर लौट गया कि वह कुछ और लोगों को साथ लेकर शव लेने आएगा लेकिन इसके बाद आया ही नहीं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ग्राम प्रधान के माध्यम से दोबारा परिवार को सूचना भिजवाई तो मृतक का भाई फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचा लेकिन प्रबंधन से यह कहकर लौट गया कि वह शव नहीं ले जाएगा, वे ही उसका कोई इंतजाम करा दें।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक कोरोना संक्रमित का शव एंबुलेंस में रखा हुआ था, उसका भाई और उसके साथ आए लोग एंबुलेंस के पास तक नहीं फटके और उसे देखकर ही दूर हट गए। परेशान प्रबंधन ने रविवार को बारादरी थाने में सूचना दी। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने कंट्रोल रूम के जरिये फतेहगंज पूर्वी पुलिस को कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को समझाबुझाकर तैयार करने को कहा है।

मेडिकल कॉलेज के लिए मुसीबत बना शव

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से बारादरी पुलिस को भेजी गई लिखित सूचना में कहा गया है कि किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद शव को उसके परिवार को ही सौंपा जाता है। डॉक्टरों की देखरेख में पूरी सावधानी के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया जाता है। परिवार शव को लेने से इनकार करने की स्थिति में मेडिकल कॉलेज के पास कोई विकल्प नहीं है। प्रबंधन ने पुलिस से इस मामले में मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें