फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रवेशपत्र पर परीक्षा की तिथि 16 मई, कॉलेज पहुंचने पर पता चला 19 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार विद्यार्थियों को सूचना दिए बिना ही बीएससी चौथे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। एडमिट कार्ड पर दर्ज सूचना के मुताबिक, शुक्रवार को दूसरी पॉली में बीएससी चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भौतिक विज्ञान की लिखित परीक्षा होनी थी। जब वे कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। विवि की ओर से लगातार गड़बड़िया किए जाने से छात्र संगठनों में उबाल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को विवि परिसर में प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में बीएससी चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भाैतिक विज्ञान की परीक्षा तिथि प्रवेशपत्र पर 16 मई अंकित थी। इसके मुताबिक विद्यार्थी शुक्रवार को परीक्षा देने आपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। बरेली कॉलेज में कॉफी देर तक इंतजार के बावजूद उन्हें सिटिंग प्लान व अन्य तैयारियां नहीं दिखीं तो उन्होंने केंद्र के अधिकारियों से संपंर्क किया। तब बताया गया कि परीक्षा अब 19 मई को होगी।

इससे परेशान विद्यार्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की कोई सूचना नहीं दी गई। रुविवि की ओर से लगातार छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


अभी तक किसी भी कॉलेज से ऐसी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुविवि

रुविवि ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परास्नातक सम समेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 मई कर दी गई है। एमए, एमकॉम व एमएससी द्वितीय और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहले 15 मई निर्धारित थी। शुक्रवार को इसे दोबारा बढ़ा दिया गया। अब विद्यार्थी 25 मई तक परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म भर सकते हैं। 27 मई तक महाविद्यालयों की ओर से उनके फॉर्म को ऑनलाइन स्वीकृत किया जा सकेगा। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे समयबद्ध रूप से विद्यार्थियों से आवेदन पत्र भरवाएं और उनकी ऑनलाइन स्वीकृति सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें