फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश पंजीकरण की तिथि आठ जून तक बढ़ी

Wed, 27 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पंजीकरण की तिथि में बढ़ोतरी की गई है। अब छात्र आठ जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। पहले पंजीकरण का समय 25 मई तक था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एसएससी परीक्षाओं के लिए प्रतिभाशाली व उत्साही विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडेय ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आठ जून तक 10 बजे से सायं पांच बजे तक प्रवेश फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं।
इन्हें लेने के लिए विकास भवन के कमरा नंबर पांच स्थित कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी व राजकीय इंटर कॉलेज आना होगा। प्रवेश फाॅर्म की समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियों एक साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें