फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने एसडीएम और सीओ को दौड़ा दिया

Sun, 29 Nov 2015 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। प्रधानी चुनाव के पहले चरण में ईंधजागीर पोलिंग बूथ पर बवाल हो गया। फर्जी आईडी से वोट डालने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर पथराव करने पर भगदड़ मच गई। स्थिति को काबू करने के लिए दरोगा ने फायरिंग भी की। इससे भड़के लोगों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ पर पथराव कर दौड़ा दिया। इससे मतदान प्रक्रिया ठप हो गई।
विज्ञापन

गांव में जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूल में पांच पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सुबह से यहां शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। दोपहर दो बजे प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में फर्जी आईडी से वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव हो गया। वोट डालने आए लोग भागने लगे। पुलिस ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया मगर पथराव नहीं थमा। इस पर एक दरोगा ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे मतदान प्रक्रिया रुक गई। बवाल की सूचना पर पहुंचे एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ नरेश कुमार ने एक प्रत्याशी के कार्यालय में जमे लोगों को डंडे फटकार कर दौड़ा दिया। दोनों अफसर उन्हें खदेड़ने खेतों तक पहुंच गए। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों पर पथराव कर दिया। इसके बाद एसडीएम और सीओ को वहां से भागना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम गौरव दयाल, एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव, सीडीओ शिव सहाय अवस्थी, एडीएम प्रशासन अरुण कुुमार, एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मतदान समाप्ति तक एडीएम प्रशासन और एसपी देहात प्राइमरी स्कूल में ही जमे रहे।

पथराव के बाद सूने हो गए पांचों बूथ
पथराव के बाद प्राइमरी स्कूल के पांचों बूथ सूने हो गए। एक-एक कर जो मतदाता आया भी तो उसकी आईडी देखकर वोट डालने दिया गया। निर्धारित समय तक बूथ संख्या एक पर 1159 में से 687, बूथ दो पर 741 में से 380, बूथ तीन पर 645 में से 282, बूथ चार पर 872 में से 448 और बूथ संख्या पांच पर 914 में से 487 वोट पड़ सके।
विज्ञापन


दो प्रत्याशियों सहित तीन को भेजा जेल
विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्रधानी का चुनाव लड़ रहे मुहम्मद अनीस और जाकिर अली उर्फ बड़े बाबू को सुबह साढ़े आठ बजे ही हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया था। बवाल होने पर दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। उनके एक समर्थक सगीर अहमद उर्फ भूरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कई दिनों से सुलग रही थी चिंगारी
बरेली। प्रधानी चुनाव की घोषणा के बाद से ही ईंधजागीर गांव अशांत होने लगा था। पांच साल पहले के चुनाव की रंजिश अब तक नहीं गई थी। दो पक्षों के आमने-सामने आने की शिकायत पुलिस प्रशासन तक पहुंची मगर इसे इस बार गंभीरता से नहीं लिया गया। पिछली बार प्रधान के चुनाव में बड़े बाबू अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अनीस की पत्नी शमा परवीन से थोड़े मतों से पराजित हो गए थे। इस बार भी दोनों प्रत्याशी आमने-सामने थे। एक महीने में कई बाद दोनों पक्षों की ओर से अफसरों तक शिकायत की जा रही थी। इसे नजरअंदाज किया गया तो शुक्रवार रात दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। पुलिस ने एक कार और दो बाइक कब्जे में तो ले ली मगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें