फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 43 करोड़ की बकाया वसूली के लिए निगम ने शुरू की सख्ती

Tue, 24 Feb 2026 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बकाया 43 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर कर विभाग ने अगले एक माह के भीतर इस लक्ष्य को प्राप्त करने की ठोस रणनीति तैयार की है। शहर के चारों जोन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से वार्ड स्तर पर लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को टैक्स जमा करने में सुविधा दी जा रही है। कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है, लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण अब फील्ड स्तर पर निगरानी और बढ़ाई गई है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा करने में कोताही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध कुर्की और आरसी जारी करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि चारों जोन के कर निरीक्षकों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बड़े बकायेदार
संस्थान राशि
जिला विद्यालय निरीक्षक - 1,12,29,066.52
आईवीआरआई - 32,60,29,673.7
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - 16,19,34,975.6
बरेली कॉलेज - 29,43,22,401.6
सरकारी वैटनरी अस्पताल - 13,33,938.24
राशि लाख रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें