फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों पर फिर डायरिया का वार... 29 भर्ती, वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम में बढ़ती तपिश ने माह भर बाद फिर से डायरिया के मरीज ओपीडी में बढ़ा दिए हैं। सोमवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में चार हजार मरीज पहुंचे। ज्यादातर में उल्टी, दस्त की समस्या रही। बच्चा वार्ड में डायरिया के लक्षण मिलने पर 11 बच्चे भर्ती किए गए। इस समय वार्ड में 29 बच्चे भर्ती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक अप्रैल में बेतहाशा गर्मी होने से बच्चा वार्ड फुल हुआ था। मई में पारा सामान्य स्तर पर या इससे कम रहा। अनुकूल तापमान से बच्चों के गंभीर बीमार होने के मामले कम रहे। माह भर राहत के बाद अब चार दिन से तापमान में बढ़त है। उमस हावी होने और दूषित भोजन, पानी, दूध के सेवन से पांच साल तक के बच्चों की तबियत बिगड़ रही है। बताया कि सोमवार को डायरिया पीड़ित पहुंचे 11 बच्चे भर्ती किए गए। दोपहर तक 29 बच्चे भर्ती होने से वार्ड फुल रहा।
वहीं, जिला अस्पताल में 16 सौ, महिला अस्पताल में 510 और तीन सौ बेड अस्पताल में आठ सौ नए पर्चे बने। एक हजार मरीज पुराना पर्चा लेकर डॉक्टरों से परामर्श के लिए पहुंचे थे। जिससे पर्चा, दवा काउंटर, ओपीडी में मरीजों की कतार रही। ओपीडी बंद होने पर मरीज इमरजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन


एआरवी पहले लगवाने के लिए कतार में हुई नोकझोंक
तीन सौ बेड अस्पताल की रैबीज क्लीनिक में सोमवार को चार सौ से ज्यादा लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगी। वैक्सीन पहले लगवाने के लिए कतार में खड़े रहे लोगों के बीच नोकझोंक की स्थिति रही। प्रभारी डॉ. फैसल के मुताबिक रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सामान्य दिनों से दस फीसदी ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। जिन्हें एआरएस की जरूरत होती है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।

धूप में तपकर शिविर पहुंचे दिव्यांग, गर्मी से हुए बेहाल
सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने और नवीनीकरण के लिए धूप में तपकर दूरदराज के दिव्यांग पहुंचे। शिविर में राहत की आस टूटी। सीएमओ की हिदायत के बावजूद परिसर में लगे छह एसी की आउटर यूनिट में से तीन चलती रही। बाहर 40 डिग्री के पार पारा और शेड में यूनिट से निकल रही गर्म हवा ने बेहाल किया। सोमवार को 32 दिव्यांग पहुंचे। जांच के बाद इनके प्रमाण पत्र बनाए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें