फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैक्स वसूली के लिए निगम ने कमर कसी, 31 मार्च तक छुट्टियां रद्द, अवकाश पर भी खुलेंगे कार्यालय

Wed, 18 Mar 2026 06:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति से लगभग 14 दिन पहले टैक्स वसूली को लेकर निर्देश जारी किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि मुख्यालय और जोन के कैश काउंटर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक खुले रहें, जबकि संपत्ति कर विभाग के कार्यालय अपने दैनिक लंबित कार्यों का निस्तारण कर शाम 7 बजे तक ही बंद होंगे।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश को सख्ती से लागू कर दिया है। 31 मार्च 2026 तक टैक्स विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। अवकाश के दिनों में भी विभाग खुला रहेगा और टैक्स वसूली का काम जारी रहेगा। आदेश में लेखाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक दिवस (अवकाश में भी) संपत्ति कर विभाग से प्राप्त कर की धनराशि शाम 6 बजे तक नगर निगम कोष में जमा कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें