फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायतकर्ता को ही पीटकर कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। पेड़ काटने की शिकायत करने पर सिपाही ने एक युवक को पीटकर उसी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। युवक की तबीयत बिगड़ गई, उसका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शिकायत पर सीओ मीरगंज को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


गांव केसरपुर निवासी फुंदन खां के खेत पर खड़े पेड़ गांव के लोगों ने काट डाले। नौ अक्तूबर को फुंदन ने थाने में तहरीर देकर गांव में कुछ लोगों पर पेड़ काटने का आरोप लगाकर शिकायत की। रविवार को थाने के एक सिपाही ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। आरोप है कि सिपाही ने ग्रामीण फुंदन की कमरे में बंदकर पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों पक्षों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। जमानत कराकर घर आए फुंदन की हालत बिगड़ी तो उन्हें पीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से बरेली के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ मीरगंज को सौंप दी है। संवाद





दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। वह झगड़े पर आमादा थे। इसे देखते हुए दोनों पक्षों का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया था। पीटने का आरोप निराधार है। - प्रयागराज सिंह इंस्पेक्टर, थाना सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें