फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजगद्दी शोभायात्रा में श्रीराम पर हुई फूलों की वर्षा

विज्ञापन
आंवला। राजगद‌ददी शोभायात्रा में शामिल झांकी-संवाद
विज्ञापन
आंवला। श्री रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्री राम की भव्य राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से सड़कें गुंजायमान रहीं। लोगों ने राम दरबार पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी।
विज्ञापन

इसमें सबसे आगे विजय पताका लिए लोग चल रहे थे। रथ पर भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण विराजमान थे। भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, सुग्रीव, अंगद और मां काली, भगवान शंकर, देवी पार्वती, काली का आखाड़ा आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गंज त्रिपोलिया पर संपन्न हुई। यात्रा के बीच में मोहल्ला पक्का कटरा कुएं पर भरत मिलाप का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने माता जानकी सहित चारों भाइयों, हनुमान, सुग्रीव सहित सभी को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धा के साथ स्वागत किया। रात में मोहल्ला कच्चा कटरा आग बख्शी में श्रीराम के राजतिलक की लीला के साथ पिछले तीन सप्ताह से चल रहे श्री रामलीला मंचन कार्यक्रमों का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें