फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन खामियां सुधारती रही समिति

Sun, 06 Aug 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए शुक्रवार को जारी मेरिट सूची के आधार पर शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। ऑनलाइन प्रवेश के दौरान कई विद्यार्थियों के नाम, मोबाइल नंबर और अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) की खामियां मिलीं, जिन्हें प्रवेश समिति ने संशोधित किया।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान कई विद्यार्थियों ने नाम की वर्तनी, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, यूआरएन गलत दर्ज कर दिए हैं। लिहाजा, अब प्रवेश के दौरान मिल रही खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिन्हें आवेदन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, उन्हें सुधार के लिए सेमिनार कक्ष में प्रवेश समिति सदस्यों से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक संपर्क करना होगा। पहले दिन ही कई विद्यार्थियों ने मुख्य और वैकल्पिक विषय भरने में चूक कर दी। इसे भी संशोधित कराया गया।

विश्वविद्यालय से समन्वय के लिए टीम गठित
प्रोफेसर वंदना के मुताबिक प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी। फिर विश्वविद्यालय पोर्टल बंद हो जाएगा और सीट लॉक नहीं होगी। पूर्व में प्रवेश के बाद विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सीट लॉक न होने से कई विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। लिहाजा, अबकी बार प्रवेश होने के साथ ही सीटें भी लॉक होती रहें इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


विधि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर समेत संबद्ध विधि कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा दस अगस्त को होगी। मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एलएलबी, एमएड, एलएलएम में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। कार्ड में किसी तरह की समस्या होने पर मेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो

16 से होगी बीएससी पैरामेडिकल की परीक्षा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने शनिवार को बीएससी पैरामेडिकल एंड सप्लीमेंट्री परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत बीएससी पैरामेडिकल की बीपीटी चौथे वर्ष की और बीएससी पैरामेडिकल की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा 16 से 22 अगस्त तक होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। ब्यूरो

आठ तक अपलोड होंगे बीबीए, बीसीए समसेमेस्टर प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने शनिवार को सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिस जारी किया है। इसमें बीबीए, बीसीए की चल रही आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षा आठ अगस्त तक संपन्न कराकर पोर्टल पर अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। अंक अपलोड नहीं होंगे। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें