फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस साल में सबसे ठंडा दिन, डेढ़ डिग्री बढ़ा रात का पारा

Wed, 17 Dec 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ठंड अब बेरहम हो चली है। 16 दिसंबर का दिन 10 साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार रात से ही जिला घने कोहरे की गिरफ्त में आ गया। मंगलवार सुबह दृश्यता 10-15 मीटर रही। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। इस वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सिर्फ छह डिग्री का अंतर रहा।
विज्ञापन

सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दिनभर पहाड़ से आ रही ठंडी हवा चलती रही। शाम को फिर कोहरा छा गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।
दोपहर में ग्राहक खरीदारी करने निकले, लेकिन शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा छा गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। व्यापारियों के अनुसार, इस समय सहालग नहीं होने के चलते ग्राहक भी बाजार में कम ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन कोहरे का आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बरेली समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें