पिलाएं हल्दी वाला दूध, तुलसी, दालचीनी, लौंग भी मिलाएं
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक डॉ. बिंदिया सक्सेना के मुताबिक, सर्दियों में बच्चों के दूध में हल्दी, तुलसी, दालचीनी, लौंग मिलाएं। बोतल से दूध पीने वाले बच्चों के दूध में भी हल्की हल्दी मिलाई जा सकती है। इससे कफ की आशंका नहीं रहती। शरीर भीतर से गर्म होने पर ठंड का असर भी कम होता है।
काढ़ा, गिलोय, स्वर्णप्राशन, मालिश लाभकारी
डॉ. बिंदिया के मुताबिक, बच्चों के सर्दी की चपेट में आने पर काढ़ा और गिलोय पिला सकते हैं। सीने में जकड़न होने पर घी और सेंधा नमक की मालिश करनी चाहिए। इससे बलगम निकल जाता है। बच्चों को पुष्य नक्षत्र में स्वर्णप्राशन जरूर कराना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बच्चों का दिमाग भी तेज होता है। आयुर्वेदिक तेल से मालिश करने से बच्चों की हड्डी मजबूत होती है।