फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रजिस्ट्री कार्यालय में कातिब घुसे, पर नहीं छुए सरकारी अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रजिस्ट्री कार्यालय में सीडीओ के छापे के दूसरे दिन शुक्रवार को हालात सामान्य दिखे। रजिस्ट्री कराने वालों के साथ कातिब (दस्तावेज लेखक) व उनके मुंशी कार्यालय में गए। इतना जरूर रहा कि कातिब व किसी भी मुंशी ने सरकारी अभिलेखों को नहीं छुआ, न ही रिकाॅर्ड रूम में गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिकाॅर्ड रूम में सरकारी दस्तावेज देख रहे कातिब धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों के साथ कातिब व उनके मुंशी भी पहुंचे, पर रिकाॅर्ड रूम में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं गया। कर्मचारियों के कक्ष में जहां फीडिंग चल रही थी, वहां भी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं दिखा। बाहर बरामदे में पड़ी बेंच पर बैठकर रजिस्ट्री कराने आए लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। अभी तक रजिस्ट्री कार्यालय में कातिबों के मुंशी बेधड़क सरकारी दस्तावेजों को उठाकर खुद ही देख लेते थे। काम का बोझ कम करने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने भी कातिब व मुंशियों को खुली छूट दे रखी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें