बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के दावे शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही हवा-हवाई साबित हुए। ज्यादातर परिषदीय विद्यालय में नई किताबें नहीं पहुंचीं। पढ़ाई के नाम सिर्फ औपचारिकता हुई। किताबों के नहीं मिलने से बच्चे मायूस दिखे।
बेसिक शिक्षा विभाग का दावा था कि पहले दिन छात्र-छात्राओं को 1,40,000 किताबों का वितरण किया जाएगा, लेकिन अधिकांश स्कूलों में कक्षा एक, दो व तीन की किताब नहीं पहुंचीं। 2484 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 2,37,745 छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया जा चुका है।
अभी तक विभाग 1,00,000 किताबें ही बीआरसी तक पहुंचाई गई हैं। इनमें से चार लाख का सत्यापन चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर राजेश कुमार ने बताया कि कक्षा चार से आठ तक की शत प्रतिशत पुस्तकें बीआरसी पहुंच चुकी है। पुस्तकों को सभी परिषदीय विद्यालयों पर भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। संवाद