फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के तरुण ने मारी बाजी

Wed, 11 Mar 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की ओर से आयोजित कला के रंग विकसित भारत के संग राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के तरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर के संयोजन में जय नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में तरुण को स्नातक वर्ग में प्रदेश भर में अव्वल चुना गया। इस उपलब्धि पर उन्हें केंद्र निदेशक डॉ. सुदेश शर्मा और प्रसिद्ध लोक गायक मोहन राठौर की ओर से 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तरुण ने अपनी जलरंगों (वाटर कलर) की पेंटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को बखूबी कैनवास पर उतारा। उनकी कृति में भारतीय रेल को पहाड़ों की ऊंचाइयों तक पहुंचते हुए दिखाया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर दौड़ती वंदे भारत ट्रेन मुख्य आकर्षण रही। अपनी इस सफलता का श्रेय तरुण ने अपने पिता नरेश सिंह को दिया है, जो स्वयं एक कुशल चित्रकार हैं और उनकी प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार डॉ. अजय रघुवंशी ने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाले दिव्यांश, अच्युत नेगी, कश्यप, मोहित कुमार और अंशिका अग्रवाल को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें