फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज से ओटीटी पर चमकेंगे शहर के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के सितारों से सजी फिल्म मिड-डे मील बुधवार को ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शहर के सादिक, सईद सकलैनी, बुशरा खान, आर्यन पाल अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को लुभाएंगे। निर्माता का मानना है कि इस फिल्म के जरिये स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर और मनोरंजन का अनोखा संगम है। इसमें मिड-डे मील योजना के अनछुए पहलुओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

निर्माता सादिया आसिम ने बताया कि इस फिल्म में मिड-डे मील योजना की उन चुनौतियों को भी उजागर किया गया है, जिन पर अक्सर चर्चा नहीं होती है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग शाही के ग्रामीण इलाकों में हुई है और सभी कलाकार भी स्थानीय हैं। ट्रस्ट प्रोडक्शन के बैनर के तले यह फिल्म 70–75 लाख रुपये के बजट में तैयार हुई है। इसकी शूटिंग सितंबर 2023 में शुरू हुई थी जो दिसंबर 2024 में पूरी हुई। फिल्म में सादिया आसिम के साथ अशफा हसन ने भी निर्माता की भूमिका निभाई है। निर्देशन व पटकथा लेखन शशांक त्यागी का है। मिराज अली ने एडिटर की भूमिका निभाई है।
-
मिमिक्री का हुनर दिखाएंगे सईद
मिमिक्री आर्टिस्ट सईद अहमद सकलैनी की यह पहली फिल्म है। इससे पहले वह स्टेज शो के जरिये दर्शकों को अपनी मिमिक्री का हुनर दिखाते रहे हैं। उनका कहना है कि बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक है। इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। इसमें वह डाबर मैन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। मिमिक्री की दुनिया में पहचान बनाने के बाद अब वह फिल्म जगत में कदम रखने और अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

मास्टर जी की भूमिका में दिखेंगे सादिक खान
अभिनेता सादिक खान इस फिल्म में मास्टर जी की भूमिका में दिखेंगे। वे इससे पहले वह दो वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1996 में थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउस के लिए ऑडिशन दिए। अलीगढ़ और मुक्केबाज जैसी फिल्मों से शुरुआत की। ऑल इंडिया रेडियो में ग्रेड ए आर्टिस्ट रहे। वह दूरदर्शन के लिए भी काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि थिएटर से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन


अनुष्का अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें