इन रास्तों से इस्लामिया मैदान जाएंगे जायरीन
- जायरीन को पूरन हलवाई चौराहा से किशोर बाजार के रास्ते इस्लामिया मैदान भेजा जाएगा।
- खत्रीयान तिराहे से खत्रीयान के रास्ते से इस्लामिया कॉलेज मैदान भेजा जाएगा।
- कंपोजिट स्कूल तिराहे से होकर इस्लामिया कॉलेज मैदान भेजा जाएगा।
- झगड़े वाली मठिया तिराहे से होकर इस्लामिया कॉलेज मैदान भेजा जाएगा।
मंगलवार तक लागू रहेगा डायवर्जन
उर्स के दौरान रविवार सुबह से तीन दिनों तक शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी यातायात ने वाहनों का डायवर्जन प्लान जारी कर पार्किंग के लिए भी स्थान चिह्नित किए हैं। उर्स के दौरान सिर्फ जायरीन के भारी वाहन ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।