फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urs e Razvi 2023: आज परचम कुशाई से होगा उर्स का आगाज, देश-विदेश से हजारों जायरीन पहुंचे बरेली

Sun, 10 Sep 2023 12:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 105वें उर्स-ए-रजवी का आगाज आज इस्लामिया मैदान में परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। तीन दिवसीय उर्स में शामिल होने के लिए दुनियाभर से उलेमा व जायरीन यहां पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के सालाना उर्स का आगाज रविवार को परचम कुशाई से होगा। तीन रोजा उर्स-ए-रजवी 10 से 12 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसको लेकर दरगाह रोशन हो चुकी है। उर्स स्थल भी जगमगाने लगा है। देश-विदेश से हजारों की संख्या में जायरीन भी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की सदारत, सैयद आसिफ मियां व उर्स प्रभारी राशिद अली खान की निगरानी में उर्स की रस्में अदा की जाएंगी। अहसन मियां की कयादत में परचम का जुलूस आजमनगर स्थित अल्लाह बक्श के निवास से शाम चार बजे रवाना होगा। 

निर्धारित मार्ग से होते हुए यह जुलूस दरगाह पहुंचेगा। वहां सलामी देने के बाद जुलूस सुब्हानी मियां की कयादत में उर्स स्थल इस्लमिया काॅलेज मैदान पर पहुंचेगा। यहां देश-विदेश के उलमा की मौजूदगी में सुब्हानी मियां परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे। साथ ही उर्स का विधिवत एलान भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम 

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि परचम कुशाई के बाद शाम सात बजे मीलाद शरीफ होगा और 10:35 बजे आला हजरत के बड़े साहिबजादे हुज्जतुल इस्लाम हजरत हामिद रजा खां का कुल होगा। इसके बाद तरही नातिया मुशायरे की महफिल सजेगी। 

सोमवार को सुबह 9:58 बजे रेहान-ए-मिल्लत का कुल होगा और रात 1:40 बजे आला हजरत के छोटे साहबजादे मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। अखिरी दिन मंगलवार को दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें