फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साल के आखिरी दिन जाम से जूझा शहर, रेंगते रहे वाहन

Mon, 01 Jan 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साल के अंतिम दिन शहर के कई इलाकों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। सबसे लंबा जाम सेटेलाइट बस अड्डा से मालियों की पुलिया और श्यामगंज से चौराहे के आसपास लगा। नावल्टी और सिकलापुर चौराहे पर भी दिनभर जाम लगते रहे। गांधी उद्यान इलाके में नए साल से एक दिन पहले भीड़ बढ़ने के कारण जाम लगा। सेटेलाइट बस अड्डा, मालियों की पुलिया और ईसाइयों की पुलिया के आसपास जाम का प्रमुख कारण संडे बाजार रहा। ट्रैफिक पुलिस ने पहले से यहां व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

दरअसल, मालियों की पुलिया से लेकर ईसाइयों की पुलिया तक संडे बाजार लगता है। रविवार को बसों और भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। इससे भीषण जाम लग गया। नए साल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में प्रमुख स्थानों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की बात कही थी, रविवार शाम के समय ईसाइयों की पुलिया के पास ट्रैफिक पुलिस की नजर नहीं आई। यहां एक ओर सड़क पर खोदाई के कारण भी समस्या ज्यादा रही। सेटेलाइट और पुराना बस अड़्डा के आसपास रोडवेज बस चालकों की मनमानी के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले दिनों सेटेलाइट बस अड़्डा तिराहा पर ट्रक से कुचल कर एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी यहां सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।



-
फोटो-
गांधी उद्यान चौराहे पर बनाई गई जेब्रा कॉसिंग
गांधी उद्यान चौराहे पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बैरिकेडिंग लगाकर चौराहे के बंद कर दिया था। यहां कोई संकेतक नहीं लगाए गए थे। इससे कोहरे के दौरान हादसे होने का खतरा बना हुआ था। रविवार को लोक निर्माण विभाग ने चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क पर पट्टिकाएं बना दी हैं। चौराहे पर काम चलने के दौरान कई बार जाम लगा। इधर बीएसए कार्यालय तिराहे पर भी दिन में कई बार जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें