फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तरबतर हुआ शहर, तीन दिन और होगी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर से शहर में हो रही छिटपुट बारिश के बाद बुधवार को करीब घंटेभर तक तेज बारिश से लोग तरबतर हुए। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हावी है, लिहाजा तीन दिन तक अनुकूल माहौल बनने पर झमाझम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, शहर में सप्ताहभर से विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा था। रात में उमस से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को भोर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर तेजी से बादलों का प्रवेश हुआ। सुबह दस बजे से 11.15 बजे तक राजेंद्रनगर, प्रेमनगर, रामपुर गार्डन और डेलापीर की ओर हल्की बारिश हुई। श्यामगंज, सुभाषनगर, पुराना शहर से लखनऊ रोड की ओर झमाझम बारिश से इलाकों में जलभराव की स्थित बन गई। बारिश थमने के बावजूद बादल मंडराते रहे। देर रात कुछ इलाकों में रिमझिम की सूचना रही। अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

किसानों को मिली राहत
प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक रोपाई के लिए किसानों की धान की पौध तैयार हो गई है। किसान खेतों में पलेवा की व्यवस्था कर रहे थे। अब तेज बारिश से उनको राहत मिली है। सब्जियों वाली फसल में जलनिकासी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


जलजनित रोगों से बचाव का कर लें उपाय
फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। ऐसे में जले तेज की कुछ बूंदें पानी पर डाल दें। इससे मच्छरों के लार्वा नहीं पनपेंगे। झाड़ियों की कटाई कर लें, ताकि कीट-पतंगों को छिपने की जगह न मिले। खानपान पौष्टिक रखें। उल्टी, दस्त, बुखार होने पर डॉक्टर के परामर्श से ही दवा लें। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मौसम इनपुट
32.1
28.0
हल्की धूप निकलेगी। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:30
सूर्यास्त 7:08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें