फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुल के बाद थम गया शहर, जाम में फंसी एंबुलेंस

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत उर्स के आखिरी दिन शनिवार को कुल की रस्म के बाद जायरीन की वापसी शुरू हुई तो सड़कें भर गईं। जाम लगने से शहर थम सा गया। कई चौराहे वाहनों की अवैध पार्किंग से घिरे रहे। प्रमुख मार्ग घंटों जाम की जद में रहे। पटेल चौक पर एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। पटेल चौक और चौकी चौराहे पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग ने स्थिति और बिगाड़ दी।
विज्ञापन

कुल की रस्म में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन इस्लामिया मैदान की ओर बढ़े। सुबह से ही चौपुला, पटेल चौक, श्यामगंज, किला और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ती गई। दोपहर में भीड़ बढ़ने के साथ शहर ठहर गया। कई स्थानों पर पैदल जायरीन और वाहनों को एक ही रास्ते से गुजरना पड़ा, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।



पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
उर्स को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह बैरिकेडिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था भी रही। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इसके बावजूद जायरीन की बेतहाशा भीड़ और वाहनों के दबाव के आगे कई स्थानों पर व्यवस्था बेबस नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें