फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहरवासियों ने चखा सौहार्द का स्वाद, आपसी सद्भाव का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आपसी सौहार्द की कामना से शहर के एक लाख से ज्यादा घरों से जुटाए गए एक-एक मुट्ठी चावल से निर्मित सद्भावना पुलाव की खुशबू से रविवार को शहर महक उठा। धर्मगुरुओं ने सर्वधर्म समभाव का संदेश देकर आयोजन का शुभारंभ किया। फिर शहरवासियों ने स्वाद चखा। इसी के साथ अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का शुभारंभ भी हुआ।
विज्ञापन

डीडीपुरम स्थित शहीदचौक पर मुख्य आयोजन हुआ। सद्भावना पुलाव के सामूहिक भोज का शुभारंभ बिशप फादर डॉ. विलियम सैमुअल, ज्ञानी काले सिंह, मौलाना कासिम नियाजी, पंडित सुशील पाठक, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, एसएसपी अनुराग आर्य, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने किया।
सभी ने सद्भावना पुलाव का स्वाद चखा और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को सराहा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंशिल सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, पार्षद राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, शमीम अहमद, उद्यमी अनिल साहनी, निहाल सिंह, मयूर धीरवानी, अजय शुक्ला, तनुज भसीन, रजत मेहरोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पवन अरोड़ा समेत सुनील खत्री, अनुज गुप्ता, सूरज गुप्ता, संदीप मेहरा, संजीव औतार अग्रवाल, पवन निहलानी, बरेली कॉलेज के प्रो. राजेंद्र सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, शिक्षिका अर्चना राजपूत व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो

समरसता का प्रतीक है सद्भावना पुलाव का आयोजन
सामाजिक समरसता बनाए रखने में सद्भावना पुलाव जैसे आयोजनों की अहम भूमिका है। अमर उजाला खबर के साथ सामाजिक सरोकारों से भी शहरवासियों को जोड़ता है। यह पहल सराहनीय है। - डॉ. अरुण कुमार, वन मंत्री
जब शहर का माहौल संवेदनशील है, ऐसे वक्त में इस आयोजन का महत्व बढ़ जाता है। यह आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा, ऐसी कामना है। - छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद
सद्भावना पुलाव जैसा अनूठा आयोजन समाज की एकजुटता के लिए बेहद जरूरी है। एक लाख से ज्यादा घरों से एक-एक मुट्ठी चावल एकत्र कर सौहार्द की मिसाल पेश की गई है। - भूपेंद्र एस. चौधरी, कमिश्नर
सद्भावना पुलाव भोज का आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समाज में द्वेष की भावना पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे आयोजन की अहम भूमिका होती है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
ऐसे प्रयास शहरवासियों में सौहार्द और सद्भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। सर्वधर्म समभाव की कामना से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये एकता का संदेश दिया गया है। - रश्मि पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष
बदले सामाजिक परिवेश में यह आयोजन समाज के लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इस आयोजन में सभी वर्ग, धर्म और संप्रदाय के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। - उमेश गौतम, मेयर
यह ऐसा आयोजन है, जिसके लिए एक-एक मुट्ठी चावल का दान कर बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी जुड़ते हैं। त्योहारी सीजन में जनता के बीच एक अच्छा संदेश गया है। - संजीव अग्रवाल
सद्भावना पुलाव कार्यक्रम में शामिल होकर ऐसा प्रतीत हुआ कि समाज में सौहार्द के प्रति लोगों में जागरूकता है। लोगों की भागीदारी पूरे समाज को नई दिशा देगी, ऐसी उम्मीद है। - डॉ. एमपी आर्य, विधायक
आयोजन ने शहरवासियों को सौहार्द का संदेश दिया। लोगों से अपील है कि वे इस अमिट एकता को बरकरार रखें। सर्वधर्म समभाव के लिए सराहनीय कार्य हुआ है। - बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी
शानदार आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार। आयोजन के नाम से ही यह संदेश मिलता है कि मिलजुल कर रहेंगे तो बरेली आपसी एकता की अमिट पहचान पेश करेगा। - कुंवर महाराज सिंह, एमलएसी
यह ऐसा आयोजन है, जिसने सामाजिक समरसता के लिए एक लाख से अधिक लोगों को एक मंच पर साथ लाने का कार्य किया। - श्रुति गंगवार, अध्यक्ष, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक
हमेशा की तरह अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। ऐसे समय में जब बरेली सांप्रदायिक वजह से देश में चर्चा का विषय बना है, तब सौहार्द के आयोजनों की भूमिका बढ़ गई है। - सुप्रिया ऐरन, पूर्व मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें