फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकुड़ गई युवाओं की छाती, धौंकने लगे फेफड़े

Tue, 04 Apr 2017 01:46 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The chest of the shrunken youth, the lungs bouncing - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के लिए सुबह उठकर दौड़ की प्रैक्टिस हैं। स्टॉपवाच से दौड़ का टाइम मिलाते हैं, लेकिन भर्ती के दौरान मैदान में ये युवा पस्त हो रहे हैं। इनकी सांस फूल रही है। लड़खड़ा कर गिर रहे हैं। सोमवार को 7826 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था, लेकिन उपस्थित हुए केवल 4194 और पास हुए 647 अभ्यर्थी। इनमें भी दस फीसदी अभ्यर्थियाें को चेस्ट कम होने की वजह से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

सेना भर्ती में सैनिक सामान्य पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट से कम समय में पूरी करनी होती है। छह मिनट में दौड़ पूरी करने वालाें को दूसरे ग्रुप में रखा जाता है। वजन 50 से 48 किलोग्राम होना चाहिए और छाती की चौड़ाई 77 से 82 सेंटीमीटर होनी जरूरी है। दौड़ से पहले प्री हाइट टेस्ट लिया जाता है जिसमें न्यूनतम 157 सेमी से लेकर 170 सेमी तक के युवाआें को दौड़ का मौका मिलता है। सोमवार को हरदोई जिले की दौड़ में 7826 लोगाें को बुलाया गया था।
- आखिर क्यों हाफ रहे हैं युवा 
सेना भर्ती में मौजूद डॉ. मयंक गुप्ता का कहना है कि सुबह पांच बजे से दौड़ शुरू हो रही है। 11 बजे तक तेज धूप हो जाती है। अधिकतर युवा नंगे पैर दौड़ रहे हैं ऐसे में उनको चोट भी आ रही है। अधिकतर युवाओं से पूछने पर बताया कि वह दौड़ की प्रैक्टिस तो करते हैं लेकिन उनमें स्टेमिना की कमी है। धूप की वजह से ये हांफ जाते हैं। जो युवा भर्ती में आ रहे हैं उनमें तंबाकू खाने वाले तो कम हैं, लेकिन पूछने पर धूम्रपान करने वाले अधिक मिल रहे हैं। सीना कम होने की वजह ये प्रापर एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देते हैं। 
विज्ञापन

- स्टेमिना बढ़ाने के लिए खाएं 
जिला अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. रोजी जैदी बताती हैं कि स्टेमिना बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम तो जरूरी ही है साथ ही कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी लेना चाहिए। इसमें रोटी, दाल, अंडा, घी, मांस, ड्राई फ्रूट, अंकुरित दालें शामिल हैं।
- फर्जी प्रमाण पत्र के साथ पकड़े 12
हरदोई के 12 अभ्यर्थियाें को फर्जी प्रमाण पत्र के साथ पकड़ा गया है। इनके दस्तावेजाें में कई कमियां मिली हैं। निवास प्रमाण पत्र बनाने में कई जगह चूक हुई है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ियां मिली हैं। इनको जमा कर लिया गया है। युवाआें को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। 


- दौड़ से पहले सोल्जर पद के लिए जानें युवा 
शरीर में    जीडी    तकनीशियन/क्लर्क    नर्सिंग    ट्रेडर्समैन    गोरखा
लंबाई      170      162             170         170    157
वजन        50       50             50         50         48
छाती        77-82    --    --    --    --
(नोट- लंबाई और छाती सेमी में हैं और वजन किलोग्राम में है।) 

आज दौड़ेंगे फर्रुखाबाद के युवा 
मंगलवार को फर्रुखाबाद के युवा भर्ती रैली में दौड़ेंगे। जिले के 8117 लोगों को प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। भोर में दो बजे रिपोर्टिंग के बाद पांच बजे पहली दौड़ होगी। प्रवेश पत्र लाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें