फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केंद्रीय टीम करती रही सर्वे, सड़कों पर पड़ा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम शहर के वार्डाें में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही है तो दूसरी ओर शहर के डलावघर और सड़कों पर कूड़ा पड़ा है। श्यामगंज डलावघर की बात करें तो यहां पर रहने वालों की हालत काफी दयनीय है। बदबू के साथ डंप होने वाला कूड़ा मुख्य मार्ग तक आ गया है। इसके अलावा पुराने शहर के कई इलाकों में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सर्वे करने वाली टीम इसको देखती है तो सीधा असर अंकाें पर पड़ेगा।
विज्ञापन

निगम सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को टीम ने पुराने शहर के वार्ड 78 सूफी टोला, वार्ड 11 कटरा चांद खां, वार्ड 48 जोगी नवादा, वार्ड 79 चक महमूद और वार्ड 80 रबड़ी टोला में सर्वे किया है। वहीं पुराने शहर के ही सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। श्यामगंज डलावघर से तीन-चार दिनों से कूड़ा ही नहीं उठा है। छुट्टा पशु घूम रहे हैं, हालत यह है कि कूड़ा सड़क तक आ गया है। इसके उठान की जिम्मेदारी नगर निगम की है। खुले में बने इस डलावघर को लेकर व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान हैं। मंगलवार को टीम ने पुराने शहर के वार्डाें को निरीक्षण किया है। खास बात यह है कि पुराने शहर अधिकतर सड़कों पर कूड़ा जमा है। चक महमूद में कूड़े के ढेर के साथ ही कब्रिस्तान के सामने का नाला सालों से चोक हैं, उसका पानी सड़क पर बह रहा है। सर्वे टीम के सक्रिय होने के बावजूद इन इलाकों में साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं चक महमूद में कूड़े का ढेर भी लगा हुआ है। संवाद
मेरा ऑफिस श्यामगंज में ही हैं, उसके सामने ही डलावघर होने की वजह से बदबू आती रहती है। कई बार साफ-सफाई के लिए व्यापारियों ने भी कहा, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। -अम्मार अहमद
विज्ञापन




- साफ-सफाई एक सप्ताह से हो रही है। दो दिन पहले ही पता चला है कि सर्वे की वजह से साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है। कूड़ा उठान तक ठीक से नहीं हो रहा है। - आमान


- कूड़ा उठाने वाले घर पर आते हैं, लेकिन तीन-चार दिन में सिर्फ एक बार ही गाड़ी आती है। घर के बाहर कूड़ा रखा जाता है, लेकिन कुत्ते उसको बिखेर देते हैं। - सफीया




साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, अगर कहीं पर कोई लापरवाही बरती गई है तो कार्रवाई की जाएगी। डलावघरों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए कहा गया है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें